पवन सिंह का स्टेज पर शादी का प्रस्ताव: 'सुंदर, सुशील, टिकाऊ' की तलाश में एक्ट्रेस को मिला 'पक्का' लड़का

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी एक लाइव परफॉरमेंस के चलते चर्चा में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने एक एक्ट्रेस को शादी का प्रस्ताव देकर सबको चौंका दिया।

क्या हुआ स्टेज पर?

दरअसल, पवन सिंह एक एक्ट्रेस के साथ स्टेज पर लाइव थे। सवाल-जवाब के इस क्रम में एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक 'लड़का' ढूंढ रही हैं। उन्होंने अपनी तलाश का जिक्र करते हुए कहा, "मैं ढूंढ रही हूं कोई लड़का। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।"

पवन सिंह का सीधा जवाब

एक्ट्रेस की यह बात सुनकर पवन सिंह ने तुरंत जवाब दिया, "कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमासुत हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ ही है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।"

जमाना उल्टा हो गया है!

एक्ट्रेस ने पवन सिंह के जवाब पर मुस्कुराते हुए कहा, "आजकल के लड़के तो आपको पता है। सुबह कहते हैं हाय और शाम को कहते हैं बाय।" इस पर पवन सिंह ने भी पलटवार करते हुए कहा, "लड़के? लेकिन आजकल लड़कियां भी न, यहां बोलती हैं कि आई लव यू, ठीक है। बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं। लेकिन वो बाबू की जो बाबू हैं, वो मंदिर नहीं गईं, कहीं और चली गईं।" उन्होंने आगे कहा, "अब देखिए कमी ढूंढेगी तो इधर भी मिलेगा, इधर (एक्ट्रेस की तरफ) भी मिलेगा। इसलिए लंबे रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनों...".

यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पवन सिंह के इस सीधे अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह 'पॉवर स्टार' क्यों कहलाते हैं।

Comments