बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अस्सी' को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं तापसी ने दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में कई अहम बातें बताईं।'
'अस्सी' - एक अलग कोर्टरूम ड्रामा
तापसी पन्नू ने बताया कि 'अस्सी' सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म नहीं है, बल्कि यह दर्शकों की सोच को झकझोरने वाली है। इस फिल्म में दर्शक खुद को जज की कुर्सी पर पाएंगे। उन्होंने कहा, "यह कोर्ट रूम ड्रामा है। हालांकि 10 साल पहले मैंने 'पिंक' फिल्म की थी, वो भी कोर्ट रूम ड्रामा थी। 'अस्सी' फिल्म की असल बात यह है कि ऑडियंस जज की कुर्सी पर बैठी होगी। हम इसमें यह नहीं बताने वाले कि जघन्य अपराध कैसे किया था। इसमें वह चीज सामने आएगी कि विक्टिम को न्याय मिला। किसी को अपराध की सजा मिली या नहीं?"
सामाजिक जिम्मेदारी और रेप की घटनाएं
जब उनसे पूछा गया कि देश में रेप की घटनाओं के बाद हुए आंदोलनों के बारे में और फिल्म की कहानी सुनकर उन्हें कैसा लगा, तो तापसी ने कहा, "देखिए मैं यह नहीं कहूंगी कि बहुत लोग रेप की घटना के बाद दहल रहे हैं या आंदोलन कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि अब ये घटनाएं इतनी ज्यादा संख्या में हो रही है। हर रोज ऐसे केस सुनने में आ रहे हैं। ऐसे में लोग यह सोच कर बैठ जाते हैं कि यह सब जिंदगी का हिस्सा बन गया है। अब तो यह होगा ही, यह मान लिया है। मेरा मानना है कि अब यह चीज डरवानी लग रही है। इस तरह का काम डरवाने वाला है। आपको यह फील करवाता है कि आप समाज में गलत जा रहे हो। इस फिल्म में हमारी बात समाज सुने, इसलिए यह फिल्म बनाई है।"
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'अस्सी'
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा और भी कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म समाज को एक आईना दिखाने का काम करेगी और दर्शकों को न्याय व्यवस्था पर सोचने पर मजबूर करेगी।
Comments
Post a Comment