प्रियंका चोपड़ा का 'वाराणसी' की शूटिंग के बाद एयरपोर्ट लुक, 'द ब्लफ' में भी आएंगी नज़र

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर एंट्री के दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था, जिसे उन्होंने सिक्योरिटी चेक के लिए हटाया। प्रियंका का ट्रैवल लुक काफी सिंपल और रिलैक्स्ड था, जिसमें उन्होंने मोनोक्रोमैटिक सफेद आउटफिट कैरी किया था। इसमें सफेद कार्गो ट्राउजर के साथ एक सफेद क्रॉप टॉप शामिल था। उन्होंने कैप और बन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया।

हैदराबाद में कैब राइड का मज़ेदार वीडियो

शनिवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर हैदराबाद में कैब राइड का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रियंका गाड़ी में मिले एक अजीब मास्क को देखकर हल्के-फुल्के मस्ती भरे अंदाज में दिखीं।

'वाराणसी' में भारतीय फिल्मों में वापसी

बता दें कि प्रियंका अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए भारत आई थीं, जिसका निर्देशन एस. एस. राजामौली कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से प्रियंका लगभग एक दशक बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'द ब्लफ' में दिखेंगी दमदार भूमिका में

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म 19वीं सदी के कैरिबियन द्वीप समूह पर आधारित है। प्रियंका इस फिल्म में ‘एर्सेल बोडेन’ उर्फ ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक पूर्व समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने हिंसक अतीत का सामना करती है।

यह फिल्म मूल रूप से अंग्रेजी में है, लेकिन भारत में दर्शकों के लिए इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है।

Comments