रामचरण बने दूसरी बार पिता, उपासना ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म!

साउथ सुपरस्टार रामचरण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। रामचरण और उनकी पत्नी उपासना दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।

दादा-दादी बनने की खुशी

रामचरण के पिता और वेटरन एक्टर चिरंजीवी ने इस शुभ समाचार की घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। चिरंजीवी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, "बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।"

हॉस्पिटल पहुंचे रामचरण

गुड न्यूज मिलने के बाद रामचरण हॉस्पिटल पहुंचे। मीडिया और फैंस की भीड़ के बीच एक्टर अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आए।

उपासना का जुड़ाव

दिलचस्प बात यह है कि उपासना की डिलीवरी जिस अपोलो हॉस्पिटल में हुई है, वह उसी की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। उनकी डिलीवरी 1 फरवरी को शेड्यूल थी, लेकिन किसी वजह से इसे 31 जनवरी को ही संपन्न कराया गया।

2012 में हुई थी शादी

रामचरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी। उपासना सिर्फ अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट ही नहीं, बल्कि बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर भी हैं। वह प्रसिद्ध अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं।

रामचरण और उपासना के घर नन्हे मेहमानों के आने से उनके फैंस में जश्न का माहौल है।

Comments