जैकी चैन: 71 साल की उम्र में मौत के बाद गाने की घोषणा, मार्शल आर्ट आइकन की तूफानी कहानी

71 वर्षीय मशहूर अभिनेता और मार्शल आर्ट आइकन जैकी चैन ने हाल ही में अपने फैंस को एक खास घोषणा से चौंका दिया है। उन्होंने एक ऐसा गाना रिकॉर्ड किया है जिसे वे अपनी मृत्यु के बाद रिलीज करना चाहते हैं, जिसे उन्होंने 'एक अंतिम संदेश' कहा है।

मंच पर इस बारे में बात करते हुए जब जैकी चैन की आवाज़ भर्राई, तो ऐसा लगा जैसे वे अपनी ज़िंदगी की किताब का आखिरी पन्ना खुद लिख रहे हों। लेकिन हर महान अंत से पहले एक तूफानी कहानी होती है, और जैकी चैन की कहानी तो खुद एक पूरी फिल्म है।

जैकी चैन का शुरुआती जीवन और प्रशिक्षण: 1954 में हांगकांग में जन्मे जैकी चैन का बचपन आसान नहीं था। 1961 में, उन्हें चीनी ओपेरा रिसर्च इंस्टीट्यूट में भेजा गया। वहां, 20 घंटे की क्रूर ट्रेनिंग, अनुशासनात्मक दंड, और लगातार परफॉर्मेंस उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन गए। अपनी पहली आत्मकथा 'माई लाइफ इन एक्शन' (1998) में उन्होंने लिखा है, 'वहां आंसू भी अनुमति लेकर गिरते थे।'

एक्शन सिनेमा को बदली परिभाषा: यही कठोर प्रशिक्षण उन्हें ऐसा शरीर और कौशल दे गया, जिसने आगे चलकर एक्शन सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी। लेकिन इसकी कीमत बहुत भारी थी। 70-80 के दशक में, उन्होंने अपने स्टंट खुद किए और हर बार मौत को करीब से देखा। उन्होंने 30 से अधिक गंभीर चोटें झेलीं। 1986 में फिल्म 'आर्मर ऑफ गॉड' की शूटिंग के दौरान सिर की एक गंभीर चोट ने उन्हें लगभग जीवन से दूर खींच लिया था। बाद में एक इंटरव्यू में जैकी ने कहा, 'उस दिन मुझे लगा कि मुझे दूसरा मौका मिला है और मुझे उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।'

हॉलीवुड में संघर्ष और सफलता: लेकिन सफलता का रास्ता सीधा नहीं था। 1980-90 के दशक के बीच, हॉलीवुड ने उन्हें लगभग दस साल तक ठुकराया। 'तुम दिखते अलग हो, बोलते अलग हो' - यह सब सुनते हुए भी उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा। आखिरकार, 1998 में आई फिल्म 'रश ऑवर' ने पूरी दुनिया में उनका जादू बिखेर दिया।

पिता का चौंकाने वाला खुलासा: ज़िंदगी ने एक और मोड़ 2003 में दिखाया, जब जैकी के पिता चार्ल्स चैन ने खुलासा किया कि वे सीआईए (CIA) के लिए काम करते थे...

Comments