68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: केंड्रिक लैमर का जलवा, दलाई लामा ने भी जीता पहला ग्रैमी

लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ, जिसमें संगीत जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स कई मायनों में खास रहे। रैप के किंग केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। वे अब इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले रैपर बन गए हैं।

केंड्रिक लैमर ने तोड़ा Jay-Z का रिकॉर्ड

केंड्रिक लैमर को इस साल ग्रैमी में कुल 9 नॉमिनेशन मिले थे, और उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। अब तक उनके पास कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड हो चुके हैं। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग जीतकर उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। इस जीत के साथ, केंड्रिक लैमर ने रैप जगत के दिग्गज Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

दलाई लामा को मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड

इस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में संगीत के साथ-साथ आध्यात्मिकता का भी संगम देखने को मिला। 90 साल की उम्र में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड उन्हें उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए प्रदान किया गया। यह उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अन्य प्रमुख नॉमिनी और परफॉर्मेंस

लेडी गागा, मशहूर निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को 7-7 नॉमिनेशन मिले, जिससे वे भी इस साल की ग्रैमी नाइट में चर्चा का विषय रहे। इनके बाद बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर जैसे कलाकारों ने 6-6 नॉमिनेशन हासिल किए।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। रविवार रात (भारत में सोमवार की सुबह) आयोजित इस शानदार म्यूजिकल नाइट में लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर जैसे कई बड़े कलाकारों ने अपने हिट गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

Comments