मर्दानी 3: क्या यशराज फिल्म्स ने पब्लिसिटी के लिए फैलाई झूठी खबरें?

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में है। फिल्म पर पब्लिसिटी स्टंट के लिए झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में दिल्ली से करीब 800 लोगों के लापता होने की खबर आई, जिसमें 300 लड़कियां शामिल थीं। इसी बीच 'मर्दानी 3' फिल्म का कॉन्सेप्ट भी इसी तरह की घटनाओं पर आधारित सामने आया। इसके बाद यह दावा किया जाने लगा कि यशराज फिल्म्स ने 'मर्दानी 3' को प्रमोट करने के लिए लड़कियों के लापता होने की खबरों को सनसनी बनाकर फैलाया।

पैसे देकर खबरें फैलाने के आरोप

फिल्म के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लड़कियों के लापता होने की खबरें चलवाईं, जिन्हें बाद में दूसरी मीडिया कंपनियों ने भी प्रसारित किया और यह खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद 'मर्दानी 3' को रिलीज किया गया, जिसमें लड़कियों को बचाने की कहानी दिखाई गई है।

दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया है कि जांच में पाया गया है कि लड़कियों के लापता होने की खबरें महज एक पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा थीं। पुलिस ने कहा, "कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद हमें पता चला कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा हंगामा पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिये बढ़ाया जा रहा है। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

यशराज फिल्म्स का पक्ष

इन आरोपों पर सफाई देते हुए यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने 'स्क्रीन' से बातचीत में कहा, "यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है, जो नैतिकता और पारदर्शी मूल सिद्धांतों पर चलती है। और उन्हीं के अनुसार काम करती है। सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, हम उसका खंडन करते हैं।"

यह विवाद 'मर्दानी 3' की रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इस मामले पर यशराज फिल्म्स की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Comments