क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 2 फरवरी को उदयपुर में करेंगे शादी? वायरल हो रहा वीडियो

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इन खबरों को और हवा दे दी है।

उदयपुर के पैलेस में जारी हैं तैयारियाँ!

वायरल हो रहे वीडियो में उदयपुर के एक आलीशान पैलेस को सजाया जा रहा है। इस वीडियो को एक इन्फ्लूएंसर ने शेयर किया है और दावा किया है कि ये सजावट विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के लिए की जा रही है। इन्फ्लूएंसर के मुताबिक, पैलेस के स्टाफ ने उन्हें बताया है कि 2 फरवरी को यहां विजय और रश्मिका की शादी होने वाली है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

पहले भी आई थीं शादी की खबरें

यह पहली बार नहीं है जब विजय और रश्मिका की शादी की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं कि यह कपल फरवरी में शादी कर सकता है। दिसंबर में भी इसी तरह की खबरें आई थीं, जिसमें शादी का वेन्यू उदयपुर ही बताया गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी सूत्रों ने बताया था कि उनकी शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक पैलेस में हो सकती है। शादी के बाद, वे फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन पार्टी भी रख सकते हैं।

3 अक्टूबर को हुई थी सगाई

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। इस सेरेमनी में दोनों परिवारों के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई बार अपनी सगाई की अंगूठी पहने हुए स्पॉट किया गया था, लेकिन कपल ने अभी तक अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Comments