सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड के शनिवार को ₹20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन ₹277 करोड़ के पार पहुँच गया है।

'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई

23 जनवरी को रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने पहले हफ्ते में ही ₹244 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद, 30 मार्च (शुक्रवार) को फिल्म ने ₹12.53 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे शनिवार (31 जनवरी) को फिल्म ने ₹20.17 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹277.67 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 9 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹367 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'बॉर्डर 2' 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सभी भाषाओं की फिल्मों को मिलाकर, 'बॉर्डर 2' ने ₹367 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'बॉर्डर 2' के बाद, 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म चिरंजीवी की 'माना शंकर वारा प्रसाद गारू' (तेलुगु) है, जिसने ₹300 करोड़ कमाए। वहीं, प्रभास की 'द राजा साब' (तेलुगु) ₹200 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर है।

'मर्दानी 3' के क्लैश का असर नहीं

'बॉर्डर 2' की रिलीज के एक हफ्ते बाद, 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' रिलीज हुई। 'मर्दानी 3' ने पहले दिन ₹4 करोड़ और दूसरे दिन (शनिवार, 31 जनवरी) ₹6 करोड़ कमाए, जिससे 2 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन ₹10 करोड़ हो गया है। यह साफ है कि 'मर्दानी 3' की रिलीज का 'बॉर्डर 2' की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

Comments