विपुल अमृतलाल शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस मोशन पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म हर फ्रेम में डर, गुस्सा और कड़वी सच्चाई को बयां करती हुई नजर आ रही है, जो दर्शकों को झकझोर देने के लिए काफी है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जो 30 जनवरी को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद सीक्वल की घोषणा
‘द केरल स्टोरी’ ने 2023 में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों को निर्भीकता से उठाया था, जिससे यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी और बाद में इसे दो श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। अब विपुल अमृतलाल शाह इसके सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के साथ इस कहानी को और आगे ले जाने का वादा कर रहे हैं।
मोशन पोस्टर में क्या है खास?
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर इस बात का संकेत देता है कि फिल्म पहले भाग से कहीं ज्यादा गंभीर, डरावनी और बेचैन करने वाली होने वाली है। पोस्टर में महिलाओं के आंसुओं, डर और गुस्से से भरे चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि फिल्म धोखे, नफरत और इंसानियत से जुड़ी उन अनकही सच्चाइयों को उजागर करेगी जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। मोशन पोस्टर का हर फ्रेम रोंगटे खड़े कर देने वाला है और आने वाली खौफनाक हकीकत की झलक दे रहा है।
फिल्म की जानकारी
• प्रोडक्शन बैनर: सनशाइन पिक्चर्स
• निर्देशक: कमाख्या नारायण सिंह (नेशनल अवॉर्ड विजेता)
• कहानी और स्क्रीनप्ले: अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह
• को-प्रोड्यूसर: आशिन ए शाह
• म्यूजिक: मनन शाह
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ से उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी ‘द केरल स्टोरी’ की तरह ही दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और समाज की उन कड़वी सच्चाइयों को सामने लाएगी जिन पर अक्सर पर्दा डालने की कोशिश की जाती है।
Comments
Post a Comment