अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इस साल मकर संक्रांति का त्योहार अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ पहली बार धूमधाम से मनाया। सामंथा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की, जो कार के अंदर ली गई थी।
पारंपरिक अंदाज में दिखे सामंथा और राज
तस्वीर में दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। राज जहाँ सादगी भरे लुक में हैं, वहीं सामंथा ने शरारती और मजाकिया अंदाज में पोज दिया। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में "संक्रांति वाइब्स" लिखा।
साल 2025 में हुई थी शादी
सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा के अनुसार 'भूत शुद्धि विवाह' किया था। यह एक विशेष विवाह प्रक्रिया है जो दो लोगों के बीच एक गहरा, पंच-तत्वों के स्तर पर संबंध स्थापित करती है।
कौन हैं राज निदिमोरू?
50 वर्षीय राज निदिमोरू एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं। वे डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) के साथ अपनी फिल्ममेकर जोड़ी के लिए इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2002 में 'शादी डॉट कॉम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, 2003 में उन्होंने स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म '99' लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। उन्होंने 'शोर इन द सिटी', 'गो गोवा गोन', 'हैप्पी एंडिंग' और 'ए जेंटलमैन' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। साल 2019 से, राज और डीके ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी अभिनीत लोकप्रिय सीरीज 'द फैमिली मैन' का निर्देशन किया है।
Comments
Post a Comment