धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की खबरें? जानें क्या है सच

साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ा अगले महीने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के खास मौके पर शादी कर सकता है।

प्राइवेट सेरेमनी में होगी शादी?

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, जिसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, इस खबर पर अभी तक धनुष या मृणाल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें?

धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते की खबरें पिछले साल तब सामने आईं जब मृणाल, धनुष की फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' के प्रीमियर के दौरान उनके साथ नजर आईं। इसके बाद, धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क' की रैप-अप पार्टी में मृणाल की मौजूदगी ने इन अफवाहों को और हवा दी।

सोशल मीडिया पर भी दिखी बॉन्डिंग

मृणाल ठाकुर का सोशल मीडिया पर धनुष और उनकी बहनों को फॉलो करना भी लोगों की नजरों में आया, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी।

मृणाल ने दी थी सफाई

डेटिंग की खबरों के बढ़ने पर, एक इवेंट में मृणाल ठाकुर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया था कि धनुष 'सन ऑफ सरदार-2' के प्रीमियर में अजय देवगन के निमंत्रण पर आए थे।

'न्यू रिलेशनशिप' की खबरें

न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दोनों के रिलेशनशिप को सच बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, "दोनों की डेटिंग की बात सच है। लेकिन उनका रिलेशनशिप नया है, इस वजह से उन्होंने इसे पब्लिक नहीं किया है। दोनों को घूमने-फिरने या एक साथ देखे जाने से परेशान नहीं होते हैं। दोनों की सोच और पसंद काफी मिलती-जुलती है। उनके दोस्त दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं।"

धनुष का पिछला रिश्ता

गौरतलब है कि धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी।

Comments