पंजाबी सिंगर और रैपर करण औजला इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन पर कनाडाई आर्टिस्ट एमएस गोरी म्यूजिक ने शादीशुदा होते हुए रिश्ता रखने और फिर धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एमएस गोरी का दावा है कि करण ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की बात छुपाकर उनके साथ संबंध बनाया और सच्चाई पता चलने पर उन्हें धमकाया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।
इन आरोपों के बीच, एक ऑस्ट्रेलियाई महिला डीजे स्वान म्यूजिक ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि करण औजला उन्हें भी डीएम कर रहे थे।
पत्नी पलक औजला का आया सपोर्ट पोस्ट:
इन सभी आरोपों के बीच करण औजला की पत्नी पलक औजला का एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि करण ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पलक ने अपनी और करण की एक तस्वीर शेयर कर अपने पति को सपोर्ट दिया है। यह तस्वीर एक इवेंट की लग रही है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में करण व्हाइट सूट में और पलक ब्लैक लहंगे में दिख रही हैं। इस पोस्ट के बैकग्राउंड में करण का हिट सॉन्ग 'विनिंग स्पीच' (2024) चल रहा है।
करण औजला पर क्या हैं आरोप?
कनाडाई आर्टिस्ट एमएस गोरी का मुख्य आरोप है कि करण औजला ने शादीशुदा होने की बात छिपाई और उनके साथ रिश्ता बनाया। जब उन्हें सच्चाई का पता चला, तो कथित तौर पर उन्हें धमकियां दी गईं और उनकी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
Comments
Post a Comment