राखी सावंत का खुलासा: मीका सिंह की आवाज मेरे किस के बाद सुरीली हो गई!

आइटम गर्ल राखी सावंत ने एक बार फिर पंजाबी मूल के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ हुई पुरानी किस कॉन्ट्रोवर्सी को सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, राखी सावंत ने चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा, "मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई है।"

राखी सावंत ने आगे विस्तार से बताते हुए कहा, "पहले गाता था, 'सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय...'। मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग..दबंग..दबंग। मतलब, राखी को किस करके मीका के सुर आ गए।" राखी के मुताबिक, उनके स्पर्श या उस विवाद ने मीका को वह पहचान और गायन की वह सुर-लय दी है, जो आज उनके पास है। राखी सावंत का यह बयान वाला वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बर्थडे पार्टी में राखी सावंत के साथ जबरदस्ती किया था किस

यह मामला साल 2006 का है, जब मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मीका सिंह ने अपना आपा खो दिया और कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया। मीका की इस अचानक हरकत से राखी और पार्टी में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।

शुरुआत में पार्टी में तो राखी शांत रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने इस घटना पर जमकर हंगामा मचाया। राखी सावंत ने सिंगर के खिलाफ 11 जून 2006 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। मीका सिंह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया था।

कोर्ट के बाहर हुआ राजीनामा, केस खत्म हुआ

यह मामला 2006 से कोर्ट में अटका हुआ था। हालांकि, करीब 17 साल बाद, इस विवाद का अंत हो गया है। कोर्ट ने इस मामले की एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राखी सावंत और मीका सिंह ने आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लिया है। मीका सिंह ने अप्रैल 2023 में एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की अपील की थी, जिस पर राखी सावंत ने भी अपनी सहमति दे दी थी।

Comments