पंजाबी सिंगर काका: फिजिकल रिलेशन, नास्तिकता और जिंदगी पर बेबाक राय

पंजाबी संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले गायक रविंदर सिंह, जिन्हें 'काका' के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 'काले जेहे लिबास दी शौकीनण कुड़ी' और 'कह लेन दे' जैसे हिट गानों से प्रसिद्धी पाने वाले काका ने अपनी निजी जिंदगी, प्यार, यौन संबंध और धर्म को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

'फिजिकल रिलेशन' को मानते हैं खूबसूरत

संगीत को ही अपनी जिंदगी का सब कुछ बताने वाले काका एक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिससे उनका मानना है कि लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। ओशो की विचारधारा से प्रभावित काका का कहना है कि वे 'प्यार' में यकीन नहीं रखते, हालांकि उनकी एक गर्लफ्रेंड जरूर है। काका के अनुसार, फिजिकल रिलेशन उनके लिए एक बहुत ही खूबसूरत चीज है। जब उनसे गानों में महिलाओं के बोल्ड दृश्यों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब वे महिलाओं से दूरी बनाकर रखते थे और कम कपड़ों वाले दृश्यों के लिए उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ता था।

खुद को बताया 'फुकरा' और नास्तिक, धर्म पर की तीखी टिप्पणी

काका ने अपनी शक्ल-सूरत और धर्म को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि वे घंटों शीशे के सामने खुद को निहारते हैं और खुद को दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान मानते हैं। धर्म के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह नास्तिक हूं। मैंने देखा है कि लोग गरीबों का हक छीनते हैं और फिर नंगे पैर धर्मस्थलों में जाते हैं। यह सब ढोंग है।" उन्होंने पिछले जन्म के कर्मों जैसी बातों को भी 'धोखाधड़ी' बताया।

विवादित टिप्पणी करते हुए काका ने कहा कि अगर इतिहास में औरंगजेब विजयी होता और सभी एक ही धर्म के अनुयायी होते, तो आज धर्म के नाम पर वोट की राजनीति नहीं होती।

अभिनय के लिए पीनी पड़ी शराब

गानों में महिलाओं को वस्तु के रूप में चित्रित करने के आरोप पर काका ने स्वीकार किया कि वे कुछ हद तक इस मामले में ढीले रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक गाने में बोल्ड सीन फिल्माते समय उन्हें इतनी शर्म आ रही थी कि उन्हें...

Comments