पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का ऑपरेशन से पहले का वीडियो वायरल, परिवार ने जताई लापरवाही की आशंका

पंजाब और एशिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन का एक मार्मिक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में, वरिंदर ऑपरेशन से पहले मुस्कुराते हुए और मज़ाक करते हुए अस्पताल के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उनके परिवार और दोस्तों के लिए बेहद दर्दनाक है, जिन्होंने इसे "वरिंदर घुम्मन के आखिरी पल" (Last Moments of Varinder Ghumman) बताया है।

दोस्तों ने कहा कि वरिंदर घुम्मन का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है। उन्होंने वरिंदर को निडर, बेबाक और हमेशा हंसते रहने वाला इंसान बताया। उनके ऑपरेशन से पहले के इस वीडियो ने आज हर किसी का दिल दुखा दिया है। कैसे वह मुस्कुरा रहे थे, लेकिन किसे पता था कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही एक अनमोल हीरे को छीन लेगी। इसी के साथ, परिवार ने "जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन" की मांग की है।

आपको बता दें कि मसल (Muscle) के ऑपरेशन के लिए अमृतसर गए वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनका शरीर नीला पड़ चुका था। परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस वीडियो को जारी करके, परिवार ने हेल्थ सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी कुछ अहम बातें:


• एशिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर।
• अपनी फिटनेस और सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते थे।
• हाल ही में अमृतसर में मसल के ऑपरेशन के लिए गए थे।
• ऑपरेशन के बाद कथित लापरवाही के चलते निधन का आरोप।
• उनके आखिरी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।

Comments