जैकी चैन का आखिरी संदेश: मौत के बाद रिलीज होगा उनका खास गाना

कुंग-फू फिल्मों के मशहूर एक्टर जैकी चैन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसा गाना रिकॉर्ड किया है, जिसे उनकी मृत्यु के बाद ही दुनिया के सामने लाया जाएगा। चैन के अनुसार, यह गाना उनका दुनिया के लिए आखिरी संदेश होगा।

यह खुलासा उन्होंने 28 दिसंबर को बीजिंग में अपनी नई ड्रामा फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड फैमिली' के प्रीमियर के दौरान किया। China.org.cn की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी चैन ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों और प्रियजनों को खोया है। इन घटनाओं ने उन्हें जीवन की क्षणभंगुरता पर गहराई से सोचने पर मजबूर किया। उन्हें एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है और जो कुछ भी दिल में है, उसे व्यक्त कर देना चाहिए।

इसी विचार के साथ, उन्होंने एक विशेष गीत रिकॉर्ड किया है, जिसे वे अपना "अंतिम संदेश" मानते हैं। इस गाने को रिकॉर्ड करने के पीछे की भावना बहुत मार्मिक है। जैकी चैन ने साझा किया कि हाल के वर्षों में हुई कई मौतों ने उन्हें सिखाया है कि कुछ भी स्थायी नहीं है। इसलिए, दुनिया से विदा लेने से पहले, वह अपनी भावनाओं को संगीत के माध्यम से व्यक्त करना चाहते थे।

हालांकि, उनके परिवार और टीम ने उन्हें इस गाने को तुरंत जारी न करने की सलाह दी है। इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि यह गाना उनके प्रशंसकों के लिए ठीक उसी दिन जारी किया जाएगा, जब जैकी चैन इस दुनिया को अलविदा कहेंगे।

प्रीमियर के दौरान, जब दर्शकों ने उनसे गाने की कुछ पंक्तियां सुनाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। उन्होंने मजाक में कहा, "अगर मैं अभी गा दूं, तो आप सब रोने लगेंगे।"

बता दें कि अपनी नई फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड फैमिली' में जैकी चैन एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार वे एक ऐसे किरदार में हैं...

Comments