दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह सिद्धू के डेटिंग की खबरें: नूपुर सेनन-स्टेबिन के रिसेप्शन में साथ दिखे, जानिए पूरी कहानी
पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू इन दिनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन से दोनों के कई वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने इन कयासों को और हवा दी।
नूपुर सेनन-स्टेबिन के रिसेप्शन में साथ दिखे दिशा और तलविंदर
वायरल हो रहे वीडियो में दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह सिद्धू को एक साथ कई मौकों पर देखा गया। हालांकि, दोनों कैमरे के सामने एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत या साथ खड़े होने से बचते नजर आए, लेकिन हर वीडियो में वे आसपास ही मौजूद थे।
एक वीडियो में तलविंदर, मौनी रॉय, दिशा पाटनी और उनके बेस्ट फ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक लिफ्ट में साथ नजर आते हैं। लिफ्ट से बाहर निकलते ही तलविंदर मीडिया को देखकर थोड़े नाराज दिखे और उन्होंने पहले तो मिडिल फिंगर दिखाई, लेकिन बाद में पोज देने लगे।
एक अन्य वीडियो में तलविंदर, मौनी रॉय के साथ वेन्यू पर दिखते हैं और मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाते हुए कैमरे से बचते हैं। इस दौरान मौनी रॉय ने भी मास्क से अपना चेहरा छुपा रखा था। उनके पीछे-पीछे दिशा अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ वेन्यू में दाखिल होती हैं।
एक और वीडियो में चारों को एक साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वेन्यू से वापस लौटते समय दिशा और तलविंदर एक ही कार में नजर आए, जिसमें वे बैक सीट पर बैठे थे, जबकि दिशा के बेस्ट फ्रेंड एलेक्जेंडर फ्रंट सीट पर थे।
कैसे शुरू हुईं डेटिंग की खबरें?
दरअसल, यह खबरें तब शुरू हुईं जब दिशा पाटनी, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुईं। इस शादी में एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति के साथ पहुंची थीं।
Comments
Post a Comment