पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की 'व्हाइट' फिल्म में शांति का संदेश, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से हुई मुलाकात

‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में मुंबई में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से एक खास मुलाकात की। निर्माता महावीर जैन के साथ हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा निर्देशक की आगामी अंतर्राष्ट्रीय थ्रिलर फिल्म 'व्हाइट' था। यह फिल्म कोलंबिया में 52 वर्षों तक चले गृहयुद्ध और उसके अहिंसा व शांति के माध्यम से समाधान की सच्ची कहानी से प्रेरित है।

'व्हाइट' - भारत के गौरव की गाथा:

सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म 'व्हाइट' को लेकर कहा, "यह फिल्म कई मायनों में भारत की गौरव गाथा है। आज दुनिया भले ही बंटी हुई हो, लेकिन यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे भारतीय मूल्य और दर्शन शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।" गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति को उन्होंने "आत्मिक शक्ति" बताया और कहा, "उनके साथ बैठकर मुझे संतुलन मिलता है। 'व्हाइट' फिल्म भी यही शांति का संदेश देगी।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत मैसी और अंतर्राष्ट्रीय स्टारकास्ट:

'व्हाइट' फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत मैसी के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की टीम भी नजर आएगी। यह फिल्म कोलंबिया में 52 साल तक चले संघर्ष और उसके ऐतिहासिक समाधान की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी ने किया है।

वैश्विक दर्शकों के लिए भारत का दार्शनिक नेतृत्व:

कोलंबिया और भारत में शूटिंग के गहन शेड्यूल को पूरा करने के बाद, 'व्हाइट' को एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म माना जा रहा है जो वैश्विक दर्शकों के सामने भारत के दार्शनिक नेतृत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी। यह फिल्म अंग्रेजी और स्पैनिश भाषाओं में बनाई जा रही है और इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Comments