एक्टिंग छोड़कर रिमी सेन ने दुबई में शुरू किया रियल एस्टेट का बिजनेस, बोलीं- "बॉलीवुड का नशा अब खत्म"
फिल्म ‘धूम’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली पूर्व अभिनेत्री रिमी सेन ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दुबई में अपना रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू करने का ऐलान किया है। एक पॉडकास्ट के दौरान रिमी सेन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की असलियत पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का यह फैसला क्यों लिया।
Buildcaps के पॉडकास्ट में रिमी का खुलासा
Buildcaps के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए रिमी सेन ने कहा कि बॉलीवुड में, खासकर महिला कलाकारों के लिए करियर की उम्र बहुत सीमित होती है। वहीं, पुरुष अभिनेता दशकों तक मुख्य भूमिकाओं में नजर आते रहते हैं। उन्होंने अपने नए रियल एस्टेट बिजनेस को एक्टिंग से कहीं ज्यादा स्थिर और सुरक्षित बताया। इस पॉडकास्ट में रिमी के साथ Buildcaps के फाउंडर प्रियंक शाह और जाने-माने रियल एस्टेट बिजनेसमैन आशीष शर्मा भी मौजूद थे।
आशीष शर्मा की मजेदार टिप्पणी
बातचीत के दौरान आशीष शर्मा ने मजाकिया अंदाज में रिमी की तारीफ करते हुए कहा, “रिमी जी, हमारे लिए भी कुछ छोड़ दो, आपने तो पूरा दुबई ही निचोड़ दिया। हमें यहां तक पहुंचने में 18 साल लगे और मैडम ने आते ही सब फोड़ दिया।”
इस पर रिमी सेन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “रियल एस्टेट एक बहुत स्टेबल बिजनेस है। बॉलीवुड का नशा अब खत्म हो चुका है और अब रियल एस्टेट का नशा चढ़ गया है।”
बॉलीवुड में जेंडर असमानता पर रिमी बोलीं
पॉडकास्ट में रिमी ने फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर असमानता पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए करियर की अवधि बहुत छोटी होती है। यह आज भी एक मेल-डोमिनेटेड इंडस्ट्री है। आज भी सलमान खान और शाहरुख खान जैसे अभिनेता 20-25 साल बाद भी लीड रोल निभा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि जिन अभिनेत्रियों ने कभी इन सुपरस्टार्स के साथ काम किया था, वे आज या तो सपोर्टिंग रोल में नजर आती हैं, या फिर पारिवारिक किरदार निभा रही हैं, और कुछ तो ऑनस्क्रीन...
Comments
Post a Comment