बॉलीवुड के संगीत जगत में गुड्डू और कौशिक की जोड़ी आज एक जाना-पहचाना नाम है। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के टाइटल ट्रैक 'दीवानियत' को कंपोज करने वाले इस युवा संगीतकार जोड़ी ने हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने सफर, संघर्ष और सपनों को साझा किया।
कोलकाता से मुंबई तक का सफर और शुरुआती दिन
जब उनसे उनके शुरुआती दिनों के बारे में पूछा गया, तो कौशिक ने बताया, "जीवन में जिस मोड़ पर जो रंग मिले, हमने उन्हें अपनाया है। स्ट्रगल जरूर था, लेकिन उन सब में मजा बड़ा आया। पहले काम कम था और अब काम इतना है कि हमें छोड़ना पड़ता है। हर एक स्टेज में कुछ कमी जरूर थी, लेकिन हमने सबसे सीखा है।" गुड्डू ने इस खूबसूरत सफर को याद करते हुए कहा, "हमें अच्छा लगता है जब लोग हमारे गाने पसंद करते हैं।"
Comments
Post a Comment