शाहरुख खान के साथ हांडे एर्सेल का वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने की सफाई

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान, हाल ही में रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स 2026 में अपनी शिरकत से चर्चा में रहे। इस दौरान, एक वीडियो सामने आया जिसने फैंस का ध्यान खींचा। वीडियो में तुर्किये की जानी-मानी एक्ट्रेस हांडे एर्सेल, शाहरुख खान का वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नज़र आईं। उस वक्त शाहरुख खान मिस्र की एक्ट्रेस अमीना खलील के साथ स्टेज पर थे।

हांडे एर्सेल की सफाई पर अटकलें

यह वीडियो शाहरुख खान के फैन पेजों पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने हांडे एर्सेल को शाहरुख की 'फैन' तक कह दिया। इस बीच, हांडे की ओर से एक रिएक्शन सामने आने की बात कही गई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर साफ किया कि वह शाहरुख खान का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर रही थीं।

वायरल हुई इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "ये अंकल कौन हैं? मैं सिर्फ अपनी दोस्त अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थी। मैं उनकी फैन नहीं हूं। कृपया गलत जानकारी न फैलाएं।" हालांकि, यह सफाई वाली इंस्टाग्राम स्टोरी फिलहाल हांडे के प्रोफाइल पर उपलब्ध नहीं है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या उन्होंने यह स्टोरी पोस्ट की थी और बाद में डिलीट कर दी। कुछ यूजर्स का यह भी दावा है कि यह पोस्ट फर्जी है और शाहरुख खान की छवि खराब करने के लिए फैलाई जा रही है।

कौन हैं हांडे एर्सेल?

हांडे एर्सेल तुर्की की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2012 में 'मिस तुर्की' का खिताब जीता। उन्हें असली पहचान टीवी सीरीज 'अस्क लाफ्तान अनलमाज' से मिली। इसके अलावा, 'सेन चाल कपीमी' और 'बंबास्का बिरी' उनके हिट शो रहे हैं। 2026 में उन्हें ELLE स्टाइल अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Comments