पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और उनके पति शेखर कौशल का तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से यह बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा दायर संयुक्त अर्जी को स्वीकार करते हुए तलाक के पहले मोशन को मंजूरी दे दी है।
कब हुई थी शादी?
शेखर और मैंडी ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) के अनुसार बनाया था। इसके अगले ही दिन, 14 फरवरी 2024 को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की थी। शेखर कौशल एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
आपसी मतभेद बने तलाक का कारण
बताया जा रहा है कि आपसी मतभेदों के चलते मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। मैंडी ठक्कर इस वक्त मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं, जबकि शेखर कौशल मोहाली में निवास कर रहे हैं।
फैमिली कोर्ट में दायर की थी अर्जी
अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए, दोनों ने फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दायर की थी। मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए वकील ईशान मुखर्जी ने इस बात की पुष्टि की कि फैमिली कोर्ट ने तलाक की पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है।
सेटलमेंट की शर्तें गोपनीय
हालांकि, वकील ईशान मुखर्जी ने तलाक से जुड़ी शर्तों और सेटलमेंट की किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेटलमेंट से जुड़ी सभी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी सार्वजनिक आरोप या बयान सामने नहीं आया है, जो इस बात का संकेत देता है कि यह अलगाव दोनों की आपसी समझ से हुआ है।
Comments
Post a Comment