प्रभास की 'स्पिरिट' का हुआ बड़ा ऐलान! रिलीज डेट हुई फाइनल, 8 भाषाओं में होगी रिलीज

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ ही गया है। बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) स्टारर फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'स्पिरिट' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

शुक्रवार शाम को फिल्म के निर्माता टी-सीरीज (T-Series) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की घोषणा की। उन्होंने एक शानदार ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, “याद रखें। स्पिरिट 5 मार्च, 2027 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है।”

8 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'स्पिरिट' को कुल आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इनमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, मैंडरिन, जैपनीज और कोरियन भाषा शामिल हैं। यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर दर्शकों को लुभाने की तैयारी में है।

फैंस का रिएक्शन

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होते ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रभास को 'नंबर 1 पैन इंडिया स्टार' बताया, जबकि कुछ ने 'इंतजार नहीं कर सकते' जैसे कमेंट किए। वहीं, कुछ फैंस को 2027 की रिलीज डेट थोड़ी दूर लग रही है और उन्होंने सवाल किया, "2027 बहुत दूर है। इतनी देर से क्यों?"

कैसा है फिल्म का लुक?

आपको बता दें कि नए साल के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस पोस्टर में प्रभास और तृप्ति एक खिड़की के पास खड़े नजर आ रहे थे। प्रभास लंबे बालों, घनी दाढ़ी और मूंछों के साथ शर्टलेस अवतार में थे। उनकी बॉडी पर चोट के निशान और कंधे, बांह व पीठ पर पट्टियां बंधी हुई थीं। प्रभास के होठों के बीच सिगरेट और एक हाथ में शराब का गिलास था। वहीं, तृप्ति डिमरी हल्के ग्रे रंग की साड़ी में प्रभास के करीब खड़ी थीं और वह प्रभास को सिगरेट जलाती हुई दिख रही थीं। तृप्ति का चेहरा काफी शांत और गंभीर नजर आ रहा था। प्रभास और तृप्ति के इस अनूठे लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Comments