हॉलीवुड और मार्शल आर्ट की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस लिउंग (Liang Siu-lung) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'कुंग फू हसल' (Kung Fu Hustle) और 'वॉकिंग टॉरच' (Walking Torch) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सीएनए लाइफस्टाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका निधन 14 जनवरी 2026 को हुआ, हालांकि मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।
अंतिम संस्कार की तैयारी जारी
ब्रूस लिउंग के निधन के बाद उनका परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा हुआ है। 26 जनवरी को चीन के शेनझेन शहर के लोंगगांग जिले में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
'फिल्म बनाने चला गया हूं...'
ब्रूस लिउंग के डॉयिन (टिकटॉक की चीन स्थित सहयोगी कंपनी) अकाउंट पर उनके नाम से एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, "मैं बहुत-बहुत दूर एक फिल्म बनाने चला गया हूं। बिना अलविदा कहे चले जाने के लिए मुझे माफ कर दीजिए। बस इतना समझ लीजिए कि मैं किसी बहुत दूर जगह पर शूटिंग के लिए गया हूं।" मैसेज में आगे कहा गया है, "मुझे थोड़ा रहस्य पसंद है। मेरी तरफ से अच्छी जिंदगी जिएं। प्यार हमेशा यहीं रहेगा। याद रखना, मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।"
फैंस और सेलेब्स ने जताया शोक
ब्रूस लिउंग के निधन की खबर आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 'कुंग फू हसल' के डायरेक्टर स्टीफन चाउ (Stephen Chow) ने उन्हें याद करते हुए लिखा, "हमेशा याद रहेंगे लिउंग सिउ-लुंग (Liang Siu-lung)।" वहीं, जैकी चैन (Jackie Chan) ने भी एक इमोशनल पोस्ट में कहा, "एक पल के लिए मैं इसे मान ही नहीं पाया और मानना भी नहीं चाहता था। वह हमेशा कुंग फू के महान उस्ताद रहे, जिन्हें पारंपरिक मार्शल आर्ट की कई शैलियों में महारत हासिल थी और हर शैली में उनकी अपनी अलग पहचान थी। उन्होंने जीवन भर जो कुछ सीखा, उसे फिल्मों और टीवी में उतार दिया और एक बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर बने। एक एक्टर के रूप में भी उन्होंने..."
Comments
Post a Comment