हॉलीवुड की 'बार्बी' मार्गोट रॉबी ने पहना 400 साल पुराना 'ताजमहल डायमंड' वाला नेकलेस, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे!

हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) इन दिनों अपने एक खास नेकलेस की वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ (Wuthering Heights) के प्रीमियर के दौरान 400 साल पुराना बेगम नूरजहां का बेशकीमती नेकलेस पहना, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा।

लॉस एंजिल्स में दिखा ग्लैमरस लुक

बुधवार को लॉस एंजिल्स में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर मार्गोट रॉबी रेड कार्पेट पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने एक शानदार गाउन पहना था, जो विंटेज स्टाइल का था। लेकिन इस लुक में सबसे ज्यादा जिसने सुर्खियां बटोरीं, वह था उनका नेकलेस।

400 साल पुराना 'ताजमहल डायमंड'

यह नेकलेस 69.42 कैरेट का हार्ट शेप (दिल के आकार का) टेबल-कट डायमंड है। इसे गोल्ड और रूबी से बनी कार्टियर चेन में जड़ा गया है। इस अद्भुत नेकलेस की कीमत लगभग 8 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

इतिहास के पन्नों से एक अनमोल नगीना

इस नेकलेस की कहानी जितनी रोचक है, उतनी ही खास भी। कहा जाता है कि इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल को उपहार में दिया था। यह दिल के आकार का डायमंड 17वीं सदी का है, जिस पर फारसी में 'प्यार हमेशा बना रहता है' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, इस पर नूरजहां का नाम भी उकेरा गया है।

'ताजमहल डायमंड' क्यों कहलाया?

बाद में यह डायमंड शाहजहां के पास पहुंचा, जिन्होंने इसे मुमताज महल को दिया। मुमताज महल की मृत्यु के बाद ही शाहजहां ने प्रेम प्रतीक के तौर पर ताजमहल का निर्माण करवाया। इसी वजह से इस बेशकीमती डायमंड को 'ताजमहल डायमंड' के नाम से भी जाना जाने लगा।

नूरजहां: मुगल दरबार की फैशन क्वीन

बेगम नूरजहां मुगल साम्राज्य की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं में से एक थीं। वह मुगल सम्राट जहांगीर की 20वीं पत्नी थीं और 1611 में उन्होंने जहांगीर से शादी की थी। जहांगीर ने उन्हें पहले 'नूर महल' (महल की रोशनी) और बाद में 'नूरजहां' (दुनिया की रोशनी) की उपाधि से नवाजा था। उन्हें मुगल दरबार में फैशन और कला की रानी माना जाता था।

Comments