सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर-2' रिलीज: सुनील शेट्टी हुए भावुक

बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसमें सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'बॉर्डर-2' में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं, जिन्हें वर्दी में देखकर सुनील शेट्टी बेहद भावुक हो गए।

सुनील शेट्टी का इमोशनल पोस्ट

'बॉर्डर-2' की रिलीज के मौके पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर' और 'बॉर्डर-2' के फुटेज शेयर करते हुए एक लंबा और भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "आज बॉर्डर 2 आज रिलीज हो रही है। मेरे बेटे, आज मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मेरे लिए बॉर्डर एक फिल्म नहीं थी, जिसमें मैंने काम किया। ये एक जिम्मेदारी बन गई थी, जो मैंने शूटिंग खत्म होने के बाद तक निभाया। सालों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना एक तरह से पुरानी यादों को ताजा कर देता है। यह पुरानी यादों की नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान, मौन और साहस की याद दिलाता है। यह फिल्म गौरव या युद्ध के बारे में नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों जरूरी है। बॉर्डर वो नहीं, जहां देश खत्म होता है। बल्कि ये वो जगह है, जहां पर साहस की शुरुआत होती है। और कुछ कहानियां स्क्रीन पर नहीं रहतीं। वो राष्ट्र के जहन में बस जाती हैं। हम ये बात कभी न भूलें कि कि वर्दी के क्या मायने हैं वह किस चीज का प्रतीक है। जय हिंद जय भारत।"

'बॉर्डर-2' के गाने के लॉन्च पर भी भावुक हुए थे सुनील शेट्टी

यह पहली बार नहीं है जब सुनील शेट्टी अपने बेटे को लेकर इतने भावुक हुए हैं। इससे पहले भी, 'बॉर्डर-2' के गाने 'जाते हुए लम्हों' के लॉन्च पर वे अहान को लेकर भावुक हो चुके हैं। उस दौरान, जब अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ लॉन्च के लिए आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, तो सुनील शेट्टी अपने बेटे के संघर्ष और फिल्म के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल हो गए थे।

नेपोटिज्म पर सुनील शेट्टी का जवाब

'नेपोटिज्म' (भाई-भतीजावाद) पर बनी आम धारणा को लेकर पूछे गए सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा था, "लोगों को लगता है कि सुनील शेट्टी का बेटा है, तो उसे आसानी से काम मिल जाएगा।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि यह सच नहीं है और अहान को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

'बॉर्डर-2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ-साथ कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म से देशभक्ति और एक्शन का एक नया स्तर देखने की उम्मीद है।

Comments