सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग: धर्मेन्द्रा के निधन के बाद पहली बार साथ दिखे सनी, ईशा और अहाना!

मुंबई में रविवार शाम को सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर खास बात यह रही कि सनी देओल अपनी बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नज़र आए। यह पहली बार था जब पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद तीनों भाई-बहन एक साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए।

फैंस को सरप्राइज, सनी-अहान ने अचानक की एंट्री

रविवार को सनी देओल और अहान शेट्टी ने मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में अचानक पहुंचकर फैंस को हैरान कर दिया। दोनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर पहुंचे। जैसे ही सनी और अहान बाहर आए, वहां मौजूद फैंस की भीड़ खुशी से झूम उठी। थिएटर के अंदर का माहौल भी देखने लायक था। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हॉल पूरी तरह से दर्शकों से भरा हुआ था और लोग तालियों और सीटियों के साथ स्टार्स का स्वागत कर रहे थे। सनी देओल की एंट्री पर तो दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगे।

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

बात करें फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई की, तो यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में 129 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

'बॉर्डर' का सीक्वल, दमदार स्टारकास्ट

यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Comments