क्या फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने का दबाव है अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह? भूषण कुमार ने किया खुलासा
बॉलीवुड के सदाबहार गायक अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर इस फैसले के पीछे की वजहों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। इसी बीच, यह खबर सामने आई है कि क्या फिल्म 'बॉर्डर 2' के एक आइकॉनिक गाने के रीमेक को गाने के लिए अरिजीत सिंह पर दबाव बनाया गया था? इस बारे में फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूरा मामला क्या है?
मंगलवार को रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई के म्यूजिक इंडस्ट्री में यह फुसफुसाहट है कि अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेना कोई अचानक कदम नहीं है, बल्कि यह एक धीमी प्रक्रिया थी। सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह बड़े म्यूजिक लेबल्स के काम करने के तरीके से काफी निराश थे। खासकर एक ऐसे पावरफुल लेबल ओनर से, जो क्रिएटिव फैसलों में अत्यधिक हस्तक्षेप करते थे और बिजनेस का दबाव बनाते थे।
'बॉर्डर 2' गाने का था दबाव?
खबरों के मुताबिक, अरिजीत सिंह उस समय परेशान थे जब उन पर एक देशभक्ति गाने के रीमेक को गाने का दबाव डाला गया। वे उस रीमेक से न तो खुश थे और न ही रचनात्मक रूप से सहमत थे, फिर भी उन्हें वह गाना गाने के लिए कहा गया। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से उनके प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के फैसले को बल मिला।
अरिजीत का असली इरादा क्या है?
हालांकि, यह स्पष्ट किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह संगीत या सिनेमा जगत को पूरी तरह से छोड़ नहीं रहे हैं। वे सिर्फ इस सिस्टम से खुद को अलग कर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरिजीत अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसके माध्यम से वे अपनी अनूठी कहानी कहने की शैली वाली फिल्में बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, वे 'ओरियन म्यूजिक' (Oriyon Music) पर भी पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। उनका लक्ष्य इसे एक ऐसा म्यूजिक लेबल बनाना है, जहां कलाकारों को पूरी आजादी मिले और वे बिना किसी दबाव के, अपनी शर्तों पर संगीत बना सकें, न कि रीमेक या 'फैक्टरी-स्टाइल हिट्स' के दबाव में।
Comments
Post a Comment