नई दिल्ली: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
रिपब्लिक डे का जबरदस्त फायदा
रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, 26 जनवरी को यानी रिलीज के चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अकेले 59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस दिन हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 64.27% रही।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा
• भारतीय बॉक्स ऑफिस (नेट): एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के दौरान कुल 180 करोड़ रुपए।
• भारतीय बॉक्स ऑफिस (ग्रॉस): 212.5 करोड़ रुपए।
• अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस: करीब 4.3 मिलियन डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपए)।
• वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (4 दिन): 251 करोड़ रुपए।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जिसके साथ ही ऑफिशियल नेट बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा 193.48 करोड़ रुपए हो गया है।
धमाकेदार ओपनिंग और लगातार बढ़त
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए नेट की दमदार ओपनिंग की थी। हालांकि, कई जगहों पर मॉर्निंग शो रद्द होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद अगले तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है और उम्मीद है कि यह जल्द ही यह आंकड़ा पार कर लेगी।
Comments
Post a Comment