'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में इस वक्त छाई हुई है, दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब सराही जा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है और देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली इस फिल्म ने नई पीढ़ी को भी खूब पसंद आ रही है।
'बॉर्डर 2' की इस शानदार सफलता को देखते हुए, टी-सीरीज के चीफ भूषण कुमार ने अब 'बॉर्डर 3' का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि दमदार वॉर फ्रेंचाइजी 'बॉर्डर 3' जरूर बनेगी। 'बॉर्डर 3' का प्रोडक्शन टी-सीरीज और जेपी दत्ता व निधि दत्ता की जेपी फिल्म्स मिलकर करेंगे। यह पुरानी साझेदारी एक बार फिर से जोर पकड़ेगी।
जेपी दत्ता की मास्टर स्टोरीटेलिंग और टी-सीरीज की हाई-टेक प्रोडक्शन वैल्यू के साथ, 'बॉर्डर 3' के सुपरहिट होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती रहेंगी।
आपको बता दें कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की साल 1997 में आई हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
'बॉर्डर 2' का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता व निधि दत्ता की जेपी फिल्म्स ने मिलकर किया है। भूषण कुमार ने कहा, "इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि फ्रेंचाइजी को रोकना नामुमकिन है। हम इसे और आगे ले जाएंगे।"
Comments
Post a Comment