सलमान खान का ग्रैंड बर्थडे बैश:साउथ स्टार रामचरण समेत शिल्पा-राज भी पहुंचे, सलमान ने तेज रफ्तार में चलाई ई-साइकिल, पीछे दौड़ पड़े पैपराजी
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पनवेल फार्महाउस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा था जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। जमकर पार्टी हुई। इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। बर्थडे बैश से सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो तेज रफ्तार में अपनी इलेक्ट्रिक साइकल चलाते नजर आए हैं। उन्हें रिकॉर्ड करने के लिए सभी पैपराजी इस दौरान उनके पीछे दौड़ पड़े। सभी सिक्योरिटी की गाड़ियां भी उनके आगे-पीछे चलती दिखी हैं। सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई सेलेब्स- सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है। पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया।
Comments
Post a Comment