Type Here to Get Search Results !

AddsErra 2

Addserra 1

मथुरा में विरोध के बाद सनी लियोनी का शो कैंसिल:न्यू ईयर पर होना था, 2 लाख का टिकट था; संत बोले- अश्लीलता परोसेंगी


मथुरा में साधु-संतों के विरोध के बाद न्यू ईयर पर होने वाला एक्ट्रेस सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। इसे लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। संतों का कहना था कि ब्रज भूमि में इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के खिलाफ हैं। फूहड़ता और अश्लीलता परोसने वाले कार्यक्रम स्वीकार नहीं किए जा सकते। इससे श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंच सकती है। दरअसल, मथुरा के एक होटल में 1 जनवरी को एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सनी लियोनी को परफॉर्म करना था। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई थी। होटल के मालिक मितुल पाठक ने बताया- सनी लियोनी को DJ पर परफॉर्मेंस करती हैं। देश भर में वो ऐसे कई इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। हम सभी नॉर्म्स को पूरा कर रहे थे। लेकिन, जब संतों की रजामंदी नहीं है तो इसे कैंसिल कर दिया गया। पहले इवेंट के बारे में जान लीजिए... अब जानिए इवेंट के विरोध क्यों और कौन कर रहा था... मधुबन में राधिका नाचे का भी विरोध हुआ था इससे पहले मथुरा में साधु-संतों ने सनी लियोनी के 'मधुबन में राधिका नाचे' गाने को लेकर विरोध किया था। संतों ने वीडियो अलबम को बैन करने की मांग की थी। गाना 22 दिसंबर 2021 को रिलीज हुआ था। वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से इस गाने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। कहा था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। मधुबन को सिंगर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया था। इसे बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। यह गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ रिक्रिएट किया गया था। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए... नया साल-काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 घंटे इंतजार:होटल 30% महंगे; वृंदावन में 3km पैदल चलना होगा; अयोध्या 5 लाख भक्त पहुंचेंगे नए साल 2026 में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, इससे पहले यूपी के 3 बड़े धार्मिक शहरों अयोध्या-मथुरा और काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चलने को जगह नहीं बची है। वाराणसी में नए साल पर बाबा काशी विश्वनाथ स्वर्ण दर्शन (सोने के मुकुट) देंगे। स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। 5 घंटे में दर्शन मिल पा रहे हैं। 6 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। 31 दिसंबर को CM योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। अंगद टीला पर मानस पाठ और कल्चरल आयोजन होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Addserra

banner