गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर मैनेजर का खुलासा: 'वो अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान रख रहे हैं'

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ तलाक की खबरें आती हैं तो कभी उनके करियर पर सवाल उठाए जाते हैं। हाल ही में, इन सभी मुद्दों पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'2-4 शादियां तो नहीं कीं', मैनेजर ने उड़ाया अफवाहों का मजाक

समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में शशि सिन्हा ने गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, "गोविंदा ने ऐसी कौनसी 2-4 शादियां कर ली हैं, जो इतना बवाल मचा हुआ है। रोमांस को लेकर किसके बारे में खबरें नहीं छपती हैं? सभी के बारे में कुछ ना कुछ आता ही रहता है। ये थोडी सी कुछ घरेलू हवा है, जिसके चलते इतना तूफान मचा है।" उन्होंने आगे कहा कि इन बातों का सच क्या है, यह तो गोविंदा खुद ही बताएंगे जब वो आप लोगों से मिलेंगे।

पत्नी से अनबन की खबरों पर भी दिया बयान

शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच कथित झगड़े की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनिता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान रख रहे हैं। ये अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं।" मैनेजर ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है जब गोविंदा के बारे में कोई नकारात्मक बात कहता है।

'भगवान करे उनकी जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो'

उन्होंने गोविंदा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, "भगवान करे उनकी (गोविंदा) जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चले। वो फिर से आएं, काम करें और नई शुरुआत करें।" शशि सिन्हा ने यह भी बताया कि गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "वो काम में वापस आने के रास्ते पर भी हैं। एक-दो फिल्मों की हमारी प्लानिंग चल रही है। खुद का होम-प्रोडक्शन भी शुरू कर रहे हैं। देखते हैं कौनसी पहले शुरू हो जाती है। हम शुरू करेंगे और वो काम भी करेंगे।"

सुनीता के बयानों ने बढ़ाई थीं मुश्किलें

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से गोविंदा की पत्नी सुनीता उनके खिलाफ बयान दे रही थीं। सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 63 की उम्र में ये सब शोभा नहीं देता। इन बयानों के बाद ही गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

Comments