प्रकाश राज का 'स्पिरिट' से बाहर होने की खबरों पर आया रिएक्शन, बोले - 'ये सब बेकार की बातें हैं'

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर प्रकाश राज ने इस फिल्म से वॉकआउट कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट और एक सीन को फिल्माने के तरीके को लेकर डायरेक्टर और एक्टर के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद प्रकाश राज को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

प्रकाश राज ने खबरों का खंडन किया

हालांकि, इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने इन्हें पूरी तरह से गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “ये सब बेकार की बातें हैं। मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।” उन्होंने साफ किया कि वह अब भी फिल्म का हिस्सा हैं और ऐसी खबरें महज अफवाहें हैं।

दीपिका पादुकोण भी छोड़ चुकी हैं फिल्म

गौरतलब है कि 'स्पिरिट' फिल्म पिछले साल मई के महीने में तब चर्चा में आई थी, जब इससे दीपिका पादुकोण ने किनारा कर लिया था। कथित तौर पर, दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी मांगें रखी थीं। दीपिका सितंबर 2024 में मां बनी हैं, इसलिए वह हफ्ते में सिर्फ पांच दिन, आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन मांगों से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा खुश नहीं थे, जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

दीपिका के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म की फीमेल लीड के रूप में कास्ट किया गया था। तृप्ति इससे पहले भी संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर चुकी हैं।

Comments