| भारत-पाकिस्तान मैच पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान, कहा- "खेलेगा तभी तो मज़ा आएगा!"

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और केएल राहुल के ससुर, सुनील शेट्टी ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच न होने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच जरूर होना चाहिए, क्योंकि यही असली मुकाबला होता है।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी टीम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। यह फैसला उन्होंने बांग्लादेश के समर्थन में लिया है, क्योंकि ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की बजाय अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी।

सुनील शेट्टी का बयान

जब इस मुद्दे पर सुनील शेट्टी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान श्रीलंका में आकर खेले। न खेलने से क्या होगा? भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत जबरदस्त राइवलरी है, जैसे एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच।”

the 1 फरवरी को पाकिस्तान ने किया था मैच का बॉयकॉट

पाकिस्तान ने 1 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ। BCCI ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय लीग से बाहर करने का फैसला किया था।

T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…


• ICC भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में क्यों रखती है?
• 34 साल में 22 वर्ल्ड कप मुकाबले हुए, 28 करोड़ लोगों ने हर मैच देखा

पाकिस्तान द्वारा T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना करना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments