सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हाल ही में अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सभी रिश्तों से ब्रेक ले रही हैं। इस पोस्ट के बाद से ही उनके तलाक (Talaq) की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, अब नेहा कक्कड़ ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया है और साफ किया है कि वह तलाक नहीं ले रही हैं।
परिवार को न घसीटने की अपील
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "दोस्तों, प्लीज़ मेरे मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में मत घसीटिए। वे सबसे पवित्र दिल वाले लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं, और आज मैं जो भी हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से हूं।"
उन्होंने आगे बताया कि वह कुछ और लोगों और सिस्टम से परेशान हैं, जिस वजह से वह दुखी हैं। नेहा ने फैंस से उम्मीद जताई है कि वे समझेंगे और उनके पति और परिवार को इससे दूर रखेंगे।
सोशल मीडिया पर भावुक होने का सबक
सिंगर ने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय उन्हें इतना भावुक नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, "लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि 'राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है।' सबक मिल गया।"
'नेहार्ट्स' के लिए वापसी का वादा
अंत में, नेहा ने कहा कि वह अब अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेंगी। उन्होंने अपने फैंस, जिन्हें वह 'नेहार्ट्स' कहती हैं, को चिंता न करने के लिए कहा और वादा किया कि वह जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगी।
ब्रेक वाली पोस्ट ने मचाया था बवाल
इससे पहले, नेहा कक्कड़ ने सोमवार को एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा था, "अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का वक्त है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।" इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट कर पैपराजी और फैंस से उन्हें क्लिक न करने की अपील की थी।
Comments
Post a Comment